होम / Healthy Drinks: गर्मी से राहत के साथ सेहत भी रहेगी फिट, घर पर ही तैयार करें ये 5 ड्रिंक्स

Healthy Drinks: गर्मी से राहत के साथ सेहत भी रहेगी फिट, घर पर ही तैयार करें ये 5 ड्रिंक्स

• LAST UPDATED : May 26, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज), Healthy Drinks: गर्मियों की तपती धूप में शरीर में पानी की कमी पूरी करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए पानी पीने के साथ-साथ रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। आप घर पर ही कुछ ऐसी शरबतें बना सकते हैं जो स्वाद और सेहत दोनों में कमाल करेंगी।

तरबूज और नारियल पानी

तरबूज और नारियल पानी का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें तरबूज का रस और नारियल पानी मिलाकर स्वादिष्ट शरबत तैयार किया जाता है। यह शरीर को पोषण भी देता है।

आम पन्ना

आम पन्ना भारतीय शरबतों में सबसे लोकप्रिय है। कच्चे आम, पुदीना, नमक और शक्कर से बना यह शरबत खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद देता है।

संतरे का शरबत एक और रिफ्रेशिंग विकल्प है। इसमें संतरे के रस, पानी, नमक और शक्कर मिलाए जाते हैं। संतरा विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है।

कोकोनट वॉटर शेक भी गर्मियों में आराम देने वाला है। फलों के साथ नारियल पानी को मिलाकर बना यह शेक शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है।

सत्तू का शरबत भी गर्मियों में एक अच्छा विकल्प है। प्रोटीन युक्त सत्तू को पानी और शक्कर से मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे नमकीन भी बनाया जा सकता है।

इन सभी रिफ्रेशिंग शरबतों को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इनका सेवन आपको गर्मियों में तरोताजा महसूस कराएगा। साथ ही आपको पोषक तत्व भी मिलेंगे।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox