Sunday, May 19, 2024
HomeHealthPregnancy Tips: Pregnancy के दौरान अपनाएं ये हेल्थ टिप्स, मिलेगा फायदा

Pregnancy Tips: Pregnancy के दौरान अपनाएं ये हेल्थ टिप्स, मिलेगा फायदा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान उल्टी आना एक आम समस्या है। यह किसी भी गर्भवती महिला के लिए बेहद परेशान करने वाली और असहज स्थिति होती है। आपको बता दें कि कुछ महिलाओं को पूरी गर्भावस्था के दौरान इसका अनुभव होता है। लेकिन इस समस्या को घरेलू उपचार से भी ठीक किया जा सकता है।

 आखिर क्यों होती है उल्टी की समस्या ? 

गर्भावस्था के दौरान उल्टी होना एक सामान्य लक्षण माना जाता है। लगभग 70 प्रतिशत लोगों में उल्टी या जी मिचलाने की समस्या देखी जाती है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कुछ महिलाओं में यह समस्या 9 महीने तक रह सकती है। उल्टी की समस्या को मॉर्निंग सिकनेस के नाम से भी जाना जाता है। कई बार तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि महिलाएं काफी असहज हो जाती हैं।

क्या हैं कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यदि आप जुड़वा बच्चों को जन्म दे रही हैं, तो आपको उल्टी होने का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ना भी मतली का कारण बन सकता है। इसके साथ ही माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या का इतिहास भी उल्टी का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं उल्टी रोकने के घरेलू उपाय के बारे में।

खूब पानी पिएं

गर्भावस्था के दौरान खुद को निर्जलित होने से बचाएं। अगर आपको गर्भावस्था के दौरान उल्टी हो रही है तो आपको पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए थोड़ा सा पानी पीएं और देखें कि आपका पेट इसे सहन कर सकता है या नहीं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं।

संतरा खाएं

संतरे में विटामिन सी के साथ-साथ साइट्रिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके छिलके को सूंघने से जी मिचलाना और घबराहट ठीक हो जाती है। आप चाहें तो संतरे का जूस पी सकते हैं या इसके छिलकों का पाउडर खा सकते हैं।

अदरक वाली चाय का करें सेवन

अदरक की चाय न सिर्फ उल्टी रोकने का काम करती है बल्कि एसिडिटी को ठीक कर पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखती है। महिलाएं अदरक का एक टुकड़ा चबा सकती हैं।

Also Read: Uber Facility: Uber दे रहा यात्रियों को नई सुविधा, क्या इस…

Also Read: ExploreIndianIslands: अक्षय कुमार के साथ इन दिग्गज लोगों ने अवाम से…

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular