Sunday, May 19, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशMandi News: सरकार ने दी चेतावनी! ब्यास नदी किनारे जाना पड़ सकता...

Mandi News: सरकार ने दी चेतावनी! ब्यास नदी किनारे जाना पड़ सकता है भारी, जानिए वजह

Mandi News: स्थिति से निपटने के लिए बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंडी और कांगड़ा जिला प्रशासन तथा ब्यास नदी किनारे बसी पंचायतों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रशासन से लोगों को नदी के किनारे जाने से रोकने को कहा गया है।

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Mandi News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित बांध प्रबंधन प्राधिकरण (बीबीएमबी) ने लोगों और पर्यटकों से ब्यास नदी के किनारे न जाने की अपील की है। इसकी वजह ये है की पंडोह डैम से कभी भी पानी छोड़े जाने का खतरा है।

पिघल रही है बर्फ

जानकारी के अनुसार, पिघलती बर्फ के कारण ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते पंडोह डैम में भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा के मुताबिक, बढ़ते जलस्तर के कारण किसी भी समय पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा सकता है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

इस स्थिति से निपटने के लिए बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंडी और कांगड़ा जिला प्रशासन तथा ब्यास नदी किनारे बसी पंचायतों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रशासन से लोगों को नदी के किनारे जाने से रोकने को कहा गया है।

नदी किनारे ना जाए (Mandi News)

बीबीएमबी प्रबंधन ने हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों से भी ब्यास नदी किनारे न जाने की अपील की है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भी इस तरह की स्थिति आई थी, लेकिन लोगों ने चेतावनी को अनदेखा किया और हादसों का शिकार हुए थे।
कभी भी बढ़ सकता है जल स्तर
अधिकारियों के अनुसार, पिघलती बर्फ के कारण नदी के बढ़ते जलस्तर से निपटना एक बड़ी चुनौती है। इसलिए सावधानी बरतना अनिवार्य है। लोगों और पर्यटकों से नदी किनारे न जाने की अपील का पालन करने को कहा जा रहा है ताकि जानमाल की क्षति से बचा जा सके।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular