Saturday, July 27, 2024
Homeपॉलिटिक्सHimachal Loksabha Election: आंधी-तूफान नहीं रोक सकती मेरी उड़ान..., जानें कंगना ने...

Himachal Loksabha Election: आंधी-तूफान नहीं रोक सकती मेरी उड़ान…, जानें कंगना ने मनाली में क्या-क्या कहा

- Advertisement -

India News Himachal ( इंडिया न्यूज ) Himachal Loksabha Election: देश में तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। वहीं चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होनी है। लेकिन इसी बीच हिमाचल की मंडी सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि यहां बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है। इसी क्रम में दोनो लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कंगना रनौत ने इस दौरान मनाली में बारिश के बीच भी प्रचार किया है।

आंधी-तूफान नहीं रोक सकती उड़ान

कंगना रनौत के बारिश के प्रचार का वीडियो सोशल मडिया पर भी वायरल हो रहा है। बता दें कि मनाली में उनके संबोधन के दौरान बारिश होने लगी थी। मगर कंगना ने बिना रूके ही लोगों को संबोधित किया। उन्होंने ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंधी-तूफान भी उनकी उड़ान नहीं रोक सकती। कंगना रनौत ने जनता से कहा कि मनाली से उनका खास जुड़ाव रहा है। वह यहां फिल्म सिटी बनाने के बारे में भी सोच रही हैं। अगर लोगों का उन्हें समर्थन मिलता है तो आने वाले समय में यहां फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी।

जनता से मांगा सहयोग

कंगना रनौत ने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि फिल्म में तो नकली बारिश करवानी पड़ती है। मगर गर्मी के मौसम में असली बारिश का मजा ही कुछ और होता है। कंगना ने इस दौरान मनाली की जनता से अपने लिए सहयोग भी मांगा। बता दें कि कंगना रनौत मूल रूप से सरकार घाट की रहने वाली हैं, वहीं उन्होंने अपना घर मनाली में ही बनवाया है। इसलिए कंगना रनौत को मनाली की जनता से समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Also Read: Himachal Loksabha Election: विक्रमादित्य ने कंगना पर साधा निशाना, बोले ड्रेस…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular