Sunday, May 19, 2024
Homeपॉलिटिक्सHP Politics: जयराम ठाकुर पर कांग्रेस का बड़ा प्रहार, 'धूमल के चुनाव...

HP Politics: जयराम ठाकुर पर कांग्रेस का बड़ा प्रहार, ‘धूमल के चुनाव हारने से बने एक्सीडेंटल सीएम’

HP Politics: हिमाचल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तगड़ा प्रहार किया है

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), HP Politics: हिमाचल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तगड़ा प्रहार किया है। मुख्य संसदीय सचिवों ने उन्हें ‘एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर’ बताया, जो बस प्रेम कुमार धूमल के 2017 चुनाव हारने से ही मुख्यमंत्री बन पाए।

लगाए है ये आरोप (HP Politics)
ब्राक्टा और लाल ने दावा किया कि जयराम ने धूमल गुट को निशाना बनाया, धड़ेबाजी को बढ़ावा दिया और हमीरपुर से भेदभाव किया। उनका आरोप है कि नए भाजपा विधायकों को लेना भी धूमल गुट को कमजोर करने की साजिश थी।

प्रदेश के लिए कोई विजन नहीं बताया
दोनों ने कहा जयराम इतिहास के नाकामतम मुख्यमंत्री थे, जिनके पास प्रदेश के लिए कोई विजन नहीं था। वहीं सुखविंदर सुक्खू एक दूरदर्शी नेता हैं जो हिमाचल को प्रदूषण मुक्त और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।
पिछली भाजपा सरकार पर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ने और आय बढ़ाने के लिए कुछ न करने का भी आरोप लगाया गया।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular