Saturday, July 27, 2024
HomePunjabArvind Kejriwal Punjab Road Show: कल पंजाब आएंगे CM अरविंद केजरीवाल,...

Arvind Kejriwal Punjab Road Show: कल पंजाब आएंगे CM अरविंद केजरीवाल, अमृतसर में भगवंत मान का रोड शो

- Advertisement -

India News Punjab ( इंडिया न्यूज ) Arvind Kejriwal Punjab Road Show: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कल पंजब के अमृतसर दौरे पर आने वाले हैं। यहां पर वो अपने प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के लिए चुनावी प्रचार करेंगे। वहीं केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वो हरविंदर साहिब में माथा भी टेकेंगे। बता दें कि जेल से बाहर निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल का यह पहला दौरा है।

अमृतसर में चुनाव प्रचार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनता को संबोधित करेंगे। बता दें कि दोनो का ये इलेक्शन कैंपेन अमृतसर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल के लिए होगा। साथ ही दोनों सचखंड श्री हरविंदर साहिब में माथा भी टेकेंगे।

आप अकेले लड़ रही चुनाव

बता दें कि पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। जिसपर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं अमृतसर से आम आदमी पार्टी ने कुलदीप सिंह धालीवाल पर भरोसा जताया है। जिनके लिए ही सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली से चुनावी कैंपन करने आ रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब की सभी सीटों पर मतदान अंतिम चरणों में यानी एक जून को होगी।

Also Read: Himachal Road Accident: मनाली में अटल टनल के पास बस पलटी,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular