Saturday, May 18, 2024
HomePunjabChandigarh News: मेयर चुनाव को लेकर इन दो पार्टियों ने तैयारी की...

Chandigarh News: मेयर चुनाव को लेकर इन दो पार्टियों ने तैयारी की शुरू, जानें कब लड़ेंगे चुनाव?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Chandigarh News: चंडीगढ़ में मेयर के चुनावों को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बता दे कि चंडीगढ़ में जल्द मेयर के चुनाव होने है। इसके लिए आप और कांग्रेस की पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर का चुनाव मिलकर लड़ने की तैयारी कर रहे है। कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने मीडिया के सामने यह जानकारी दी है।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि, दोनों पार्टियां इस पर चर्चा कर रही है। यह फैसला AAP मेयर पद पर चुनाव लड़ने का लिया है। जबकि कांग्रेस बचे दो पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव से पहले निगम चुनाव आने वाले है। इसलिए सभी पार्टी इधर व्यस्थ चल रही है। आप मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगी तो वहीं कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में आगे आएगी।

इस फैसले से पहले दोनों पार्टियों के बीच बैठक आयोजित हुई थी। जिसमे सभी के बहुमत के बाद यह फैसला लिया गया। साथ ही आपको बता दे कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 35 पार्षद वोट डालेंगे। वहीं भाजपा के पास 14 पार्षद और एक सांसद का वोट है। जबकि आम आदमी पार्टी के पास 13 है। कांग्रेस के पास 7 पार्षद

आपको बता दे कि AAP और कांग्रेस का गठबंधन तब हुआ था, जब 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले दिल्ली के सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक हुई थी।

Also Read: CG News: छत्तीसगढ़ में फर्जीवाड़ा मामले में लगेगी रोक, जानें कैसे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular