Sunday, May 19, 2024
HomePunjabLok Sabha Election: इस बार लोकसभा चुनाव से पंजाब के प्रमुख चेहरे...

Lok Sabha Election: इस बार लोकसभा चुनाव से पंजाब के प्रमुख चेहरे होंगे गायब, कई दिग्गज नेता पहले ही कर चुके हैं ऐलान

- Advertisement -

India News Punjab ( इंडिया न्यूज ) Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की डेट का ऐलान होने के बाद पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं राज्य के सीएम भगवंत मान की संगरुर सीट से इस बार खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर इलेक्शन लड़ने जा रहे हैं।

इन नेताओं के चुनाव लड़ने पर आशंका

पंजाब के कई ऐसे प्रमुख नेता हैं जो इस बार के लोकसभा चुनाव में गायब होने जा रहे हैं। जिसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धृ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और फिल्म अभिनेता सन्नी दिओल का नाम शामिल है। साथ ही ऐसे भी नेता हैं जिन्होंने 2024 का चुनाव लड़ा था वह भी इस बार का चुनाव लड़ते हुए नहीं नजर आएंगे।

नवजोत सिंह ने चुनाव लड़ने से किया था मना 

बता दें कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धूृ ने शुक्रवार को साफ कह दिया था कि वह इस बार का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनको लोकसभा जाना होता को वो कब के मंत्री बन गए होते। बता दें कि सिद्धूृ हमेशा अमृतसर की सीट से लोकसभी चुनाव लड़ते आ रहे हैं। 2004 में वह बीजेपी के साथ थे। इस दौरान वो यहां से 2014 तक सांसद रह चुके हैं। वहीं राज्यसभा जाने के बाद उन्होंने पार्टी को छोड़ कर 2017 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं बॉलीवुड अभीनेता सन्नी दिओल भी इस बार के इलेक्शन से गायब होने जा रहे हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुरदासपुर की सीट से जीत हासिल की थी।

Also Read:  Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की माँ ने बेटे को दिया जन्म,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular