Monday, May 20, 2024
Homeधर्मRashifal: 14 फरवरी के दिन बन रहा दुर्लभ संयोग इन राशियों के...

Rashifal: 14 फरवरी के दिन बन रहा दुर्लभ संयोग इन राशियों के अच्छे दिन शुरू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rashifal: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी इस साल 14 फरवरी को पड़ रही है। ये दिन बड़े ही शुभ अवसर पर पड़ रहा है। ऐसे में कई राशियों पर मां सरस्वती की कृपा बरसने जा रही है। इनके जीवन में पड़ने वाली सभी परेशानी जल्द ही खत्म होने जा रही है। तो आइए जानते हैं कौनसी है वो राशियां जिनके खुल रहे हैं भाग्य..

14 फरवरी को बन रहा है दुर्लभ संयोग

बसंत पंचमी के दिन सुबह 10:43 से लेकर 15 फरवरी को सुबह 7 बजे तक रवि योग का निर्माण होने वाला है। इसके अलावा 13 फरवरी की दोपहर 12:35 से लेकर 14 फरवरी तो सुबह 10:43 तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इस दिन सुबह 10:43 से लेकर 15 फरवरी को सुबह 9:26 तक अश्विनी नक्षत्र भी रहेगा। बसंत पंचमी पर बन रहे अद्भुत संयोग से कुछ राशियों के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि पर बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्हें व्यापार में उन्नति के नये अवसर मिलेंगे। इन लोगों को  नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

बाधाओं से मुक्त होंगे मेष राशि वाले

मेष राशि वालों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। उनके पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। साथ ही लंबे समय से रुके कार्य सफल होंगे। मेष राशि वालों को कारोबार में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।

मीन राशि वालों को आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत 

मीन राशि वालों को आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। आय बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन 

वृश्चिक राशि वालों को मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ के नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल की संभावना बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी।

ये भी पढ़ें- Farmers Protest Live: किसानों ने आज के लिए धरना रोका, कल…

ये भी पढ़ें-Alaskapox Virus: अलास्का पॉक्स से पहली मौत, जानिए क्या है ये…

ये भी पढ़ें-Zomato: आधे घंटे में लखनऊ से गुड़गांव पहुंचा ‘Zomato’का ऑर्डर, कोर्ट पहुंचा कस्टमर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular