Monday, May 20, 2024
Homeसरकारी नौकरीJ&K Constable Bharti: जम्मू कश्मीर पुलिस में नौकरी का सुनहरा अवसर, कांस्टेबल...

J&K Constable Bharti: जम्मू कश्मीर पुलिस में नौकरी का सुनहरा अवसर, कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती!

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),J&K Constable Bharti: जम्मू-कश्मीर में पुलिस कांस्टेबल की भर्तियों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि, जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

4,000 से अधिक रिक्त पदों पर निकली भर्ती

जम्मू-कश्मीर में पुलिस कांस्टेबल के 4,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार की तरफ से 5 साल बाद पुलिस में नौकरी करने के लिए भर्ती शुरू हुई है।बता दें कि, पिछली बार 2019 में जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन दिया गया था। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सेवा चयन बोर्ड की ओर से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जल्द ही मिलेंगे बांकि डिटेल्स

जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही उम्मीदवारों को आगे की जानकारी मिल सकेगी। एलिजिबिलिटी, एज लिमिट और बाकि जरुरी जानकारी
भर्ती बोर्ड जल्द जारी करेगा।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular