Monday, May 20, 2024
HomeWeather UpdateJammu Kashmir: कश्मीर में भारी बर्फबारी , पत्थर खिसकने से हाईवे हुए...

Jammu Kashmir: कश्मीर में भारी बर्फबारी , पत्थर खिसकने से हाईवे हुए बंद, जानें IMD की ताजा अपडेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jammu Kashmir: एक सप्ताह बाद जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को धूप निकली, इससे मैदानी इलाकों में ठंड से हल्की राहत मिली। हालांकि बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं चलने से जम्मू-कश्मीर शीतलहर की चपेट में हैं। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुलमर्ग और माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत समेत सभी ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।

कश्मीर में भारी बर्फबारी

जम्मू व श्रीनगर सहित सभी निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। वहीं कही कही भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद रहे। रामबन जिला में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन यानी की पत्थरों के खिचकने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह बंद हो गया।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद

बारिश के बाद जम्मू संभाग के रामबन जिले में कई स्थानों पर पत्थर खिसकने से यातायात प्रभावित रही। मरम्मत कार्य के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को दिन भर यातायात के लिए इसके चलते बंद रखा गया। बुधवार सुबह आठ बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते वीरवार को बर्फबारी और भारी बारिश के बाद नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर मुख्य सड़क बुरी तरह प्रभावित रही।

बता दें कि, किश्तवाड़ी पाथर, शेरबीबी, नचलाना, हिंगनी, शालगाडी, मेहर, कैफेटेरिया मोड़ और दलवास ये सभी वो स्थानें है यहां पर भूस्खलन के कारण सड़कें प्रभावित रही। भूस्खलन के कारण सड़क का दायरा कम होने पर संबंधित एजेंसियों द्वारा मशीनरी लगाकर यातायात को बहाल किया गया। वहीं राजमार्ग को यात्रा के लिए सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को थोड़ा और स्थान दिया जा रहा है यानी की सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

IMD की ताजा अपडेट

इसके अलावा वाहनों की धीमी गति की समस्या को देखते हुए शेरबीबी, नचलाना, रतन बास और चामलवास में बर्फीली सड़क पर यूरिया और नमक का मिश्रण छिड़का गया है। IMD की ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारी बर्फबारी हो सकती है साथ ही बारिश भी लोगों को परेशान कर सकती है। बर्फबारी ने भले ही जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए है लेकिन यहां पर व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

Also Read: 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular