Monday, May 20, 2024
HomeWeather UpdateHimachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट; IMD...

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट; IMD की ताजा अपडेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज फिर एक बार बदल गया है। बीते दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर दिन भर भारी बर्फबारी हुई। देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते दिन हल्की बारिश हुई। वहीं अन्य मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं पंजाब और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

कई इलाकों में हिमखंड खिसकने से बना खतरा 

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हिमखंड खिसकने का खतरा बना हुआ है। राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकतर निचले क्षेत्रों में बीते दिन यानी 19 फरवरी को दोपहर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं बर्फबारी से नेहरूकुंड में ट्रैफिक देखा गया। वहीं कांगड़ा जिले में धौलाधार की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी हुई। चंबा, कुल्लू और शिमला जिले में कई जगहों पर बारिश हुई।

बाकी शहरों को हाल

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 से 22 फरवरी के बीच बिजली के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 20 से 21 फरवरी के बीच उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।

बर्फबारी की मौसम विभाग ने संभावना जताई

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 से 21 फरवरी के बीच हल्की बारिश रहेगी। 21 से 24 फरवरी के बीच सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

Also Read:  PM Modi Jammu Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज जम्मू में, कश्मीर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular