Monday, May 20, 2024
HomeSportsMost Hundred 2023: साल 2023 रहा इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जानिए...

Most Hundred 2023: साल 2023 रहा इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जानिए कौन से प्लेयर ने लगाए ज्यादा शतक

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) Most Hundred 2023: साल 2023 में टिम इंडिया के खिलाडियों ने अलग-अलग फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कुल 9 बल्लेबाजों ने शतक लगाए। सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम रहे।

9 भारतीय बल्लेबाजों ने शतकों की लगाई झड़ी 

कोहली

साल 2023 में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। किंग कोहली ने इस साल 34 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 8 शतक लगाए।

शुभमन गिल

शुबमन गिल का बल्ला भी खूब चला। इस युवा बल्लेबाज ने इस साल भारतीय टीम के लिए 7 शतक लगाए। उन्होंने 47 मैचों में यह आंकड़ा छुआ।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भी इस रेस में ज्यादा पीछे नहीं रहे। उन्होंने साल 2023 में 34 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 4 शतक लगाए।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने इस साल बल्ले से भी कहर बरपाया। उन्होंने 25 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 3 शतक लगाए।

सूर्यकुमार, केएल राहुल और जयसवाल

सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने इस साल 2-2 शतक लगाए। इस साल यशस्वी ने 17, केएल राहुल ने 29 और सूर्यकुमार यादव ने 40 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया।

गायकवाड़ और संजू सैमसन

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के नाम भी इस साल एक-एक शतक रहा। ऋतुराज ने इस साल 15 और संजू सैमसन ने इस साल 13 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

Also Read: Haryana News: कर्मचारी की मौत के बाद परिवार का सहारा बनी…

Also Read: Punjab Politics: AAP से गठंबधन को लेकर कांग्रेस में डर! मीटिंग…

Also Read: Haryana & Punjab Weather: हरियाणा और पंजाब की सड़कों पर बिछी…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular