Sunday, June 2, 2024
HomeTrendingAnant-Radhika Pre Wedding: महाआरती में सलमान से शाहरुख तक, रॉयल अंदाज में...

Anant-Radhika Pre Wedding: महाआरती में सलमान से शाहरुख तक, रॉयल अंदाज में नजर आए फिल्मी सितारे

- Advertisement -

 India News (इंडिया न्यूज़), Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के तीसरे दिन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने रॉयल लुक से महफिल लूट ली। इस दौरान कई स्टार्स अलग-अलग एथनिक लुक में नजर आए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी का तीसरा दिन भी बेहद शानदार रहा। जोड़े के तीसरे दिन के कार्यक्रम में महाआरती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सलमान खान और शाहरुख खान समेत बी टाउन के तमाम सितारे शाही अंदाज में नजर आए।

सैफ अली खान भी अपनी पत्नी करीना कपूर भी पहुंचे

महाआरती कार्यक्रम में सैफ अली खान भी अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ दिखे। करीना ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी और वह काफी क्लासी लग रही थीं। सैफ और उनके लाडले तैमूर ने ब्लैक कलर में ट्विन किया था ।

रॉयल लुक में दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर भी अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ काफी रॉयल लुक में नजर आए। रणबीर ने ऑफ-व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई थी, जबकि आलिया ने बेज रंग का लहंगा पहना हुआ था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आदित्य रॉय कपूर भी सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा के साथ मैचिंग जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके पति डॉ. श्री राम नेने मैरून शेरवानी में अच्छे लग रहे थे। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटे अबराम के साथ काफी रॉयल लुक में दिखे। किंग खान ने इस दौरान सफेद शेरवानी पहनी थी. जहां उनके बेटे अबराम ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी तो वहीं गौरी खान नीले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं

Also Read: IPS Officers Reshuffle in Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 2…

अनन्या पांडे रेड और गोल्डन कलर के लहंगे में दिखी

महाआरती के दौरान शनाया कपूर ने लाल साड़ी पहनी थी। शनाया का शाही अंदाज काबिले तारीफ था।
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

फिल्म मेकर बोनी कपूर भी ब्लैक कुर्ते में काफी डैशिंग लग रहे थे। महाआरती में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या और पत्नी लता के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखे। बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता के साथ शाही अंदाज में दिखे। अनिल कपूर ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी जबकि सुनीता ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ शाही अंदाज में नजर आए।  क्रिकेट जगत के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी महाआरती में बेहद खूबसरत नजर आए।

Also Read: IPS Officers Reshuffle in Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 2…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular