Monday, May 20, 2024
HomePunjabPunjab Weather: बढ़ती सर्दी के वजह से चंडीगढ़ में बदला स्कूल का...

Punjab Weather: बढ़ती सर्दी के वजह से चंडीगढ़ में बदला स्कूल का रिपोर्टिंग टाइम

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Punjab Weather: देश के कई राज्यों में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। कई स्टेट में सबसे कम तापमान सिंगल डिजिट में आ गया है, जिसके कारण सर्दी में और भी इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और भी बढ़ सकती है। इसी बीच चंडीगढ़ में घने कोहरे के साथ शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। जिसमें सभी सरकरी स्कूल, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल शामिल हैं।

चंडीगढ़ में 9. 30 से पहले नही खुलेंगे स्कूल

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में स्कूल 9.30 बजे से पहले नही खुलेंगे। इसके साथ ही सभी स्कूलों को आदेश दिए गए हैं कि 3.30 बजे या उससे पहले स्कूल को बंद करना होगा। इससे पहले स्कूल का समय 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था। अब सिंग्ल शिफ्ट वाले स्कूलों के सभी क्लास सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगी। वहीं डबल शिफ्ट वाले बच्चों कक्षा 1 से 5 वीं की टाइमिंग दोपहर के 12.30 से 3.30 बजे तक होगी। क्लास 6 से ऊपर वालों की क्लासेस सुबह के 9.30 से 1 बजे तक होगी। ये सारे फैसले प्रदेश में बढ़ते ठंड को देखते हुए किया गया है।

कुछ दिनों तक बना रहेगा शीतलहर का कहर

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से अगले चार दिनों तक घने कोहरे का एलर्ट जारी किया गया है। अभी तक का सबसे अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।

Also Read: Haryana Politics: AAP ने स्कूल के मुद्दे पर सरकार को घेरा,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular