Monday, May 20, 2024
HomeWeather UpdateHimachal Weather: हिमाचल में मौसम लेगा करवट, इस दिन बर्फबारी के साथ...

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम लेगा करवट, इस दिन बर्फबारी के साथ बारिश की आशंका

- Advertisement -

India News Himachal ( इंडिया न्यूज ) Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोबारा बर्फबारी देकने को मिल सकती है। वहीं इन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। आशंका जताई जा रही है कि 21, 22 और 23 में को प्रदेश का मौसम करवट लेने वाला है।

इस दिन मौसम खराब रहने के आसार

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक आने वाले 48 घंटो में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं 21, 22 और 23 को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। ज्यादातर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं अन्य क्षेत्र में बारिश के साथ हल्के बादल छाए रहेंगे।

इन जगहों पर होगी बर्फबारी 

सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को मौसम फिर से करवट लेने वाला है। इस दौरन किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति और शिमला के ऊंचाई वाले जगहों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। आने वाले सात दिनों में 21, 22 और 23 के अलावा राज्य का मौसम साफ रहेगा। वहीं बाकी तीन दिन मौसम में बदलाव की आशंका है।

Also Read: Punjab News: छह साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू की IPL में…

Also Read: Weather News Today: हिमाचल के साथ झारखंड-ओडिशा में बारिश का अलर्ट,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular