Monday, May 20, 2024
HomeWeather UpdateJammu Kashmir Avalanche: पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, मौसम विभाग ने...

Jammu Kashmir Avalanche: पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jammu Kashmir: उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ भीषण बर्फबारी हो रही है। जिससे पर्यटकों को यहां अच्छा लग रहा है तो वहीं जो यहां के स्थानीय लोग है उन्हें भारी बर्फबारी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वहीं भारी बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार से धूप खिलेगी। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।

खराब मौसम से फ्लाइट्स हुई प्रभावित

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइट्स भारी बर्फबारी और बारिश के चलते कैंसिल कर दी गई है। सााथ ही मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों के लिए हिमस्खलन को लेकर चेतावनी दी है। आने वाले 24 घंटों में बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामूला जिले में हिमस्खलन का कम खतरा देखने को मिलेगा।

ये जगह है खतरे की घंटी

वहीं डोडा, रामबन पुंछ, किश्तवाड़ और गांदरबल में खतरे वाला हिमस्खलन हो सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। सभी से अपील की हैं कि, 24 घंटों के लिए घर में रहे। आगे जानकारी दी हैं कि, सभी लोग फालतू में बाहर न जाए। यदि कोई काम है तभी घर से बाहर निकले। अगर किसी पर मुसिबत आती हैं तो 112 नंबर पर डायल करके अपनी मदद करें।

Also Read: Himachal Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी, बर्फबारी से…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular