Monday, May 20, 2024
HomeWeather UpdateJammu News: जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुई बर्फबारी, आप भी देखें...

Jammu News: जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुई बर्फबारी, आप भी देखें खूबसूरत नजारा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jammu News: जम्मू कश्मीर में स्नोफाल का सिलसिला जारी है। आज सोमवार यानी 19 फरवरी को यहां के पूंछ में ताजा बर्फबारी हुई है। पुंछ के सावजियन सेक्टर में ये बर्फबारी हुई है। बर्फ गिरने का यहा नजारा बहुत ही सुंदर है। मौसम विभाग ने बुधवार तक केंद्र शासित प्रदेश में भारी तदाद में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। कश्मीर में कई जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।

सावजियन सेक्टर में ताजा बर्फबारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ के सावजियन सेक्टर में स्नोफाल हुई है। साथ ही मौसम विभाग ने बांडीपेारा, बाारमुला, कुपवाड़ा, गांदरबल और शोपियां जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमस्खलन की भी संभावना जताई है। बता दें कि बीते दिन 18 फरवरी को भी कुछ जगह बर्फबारी हुई थी।

1.4 डिग्री रहा गुलमर्ग में पारा

बीते दिन श्रीनगर में न्यूनतम पारा 5.8 रहा , गुलमर्ग में -1.4 और पहलगाम में 2.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम पारा -1.5 दर्ज किया गया और कारगिल में 2.8 डिग्री रहा। जम्मू में 13 न्यूनतम पारा रहा। कटरा में 11.8 और बटोटे में 8.1 रहा। भद्रवाह में 2.4 और बनिहाल में 7 डिग्री दर्ज किया गया।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular