होम / Himachal Politics: हिमाचल में बागी विधायकों पर भड़के सीएम सुक्खू, कहा-जनता कभी माफ नहीं करेगी

Himachal Politics: हिमाचल में बागी विधायकों पर भड़के सीएम सुक्खू, कहा-जनता कभी माफ नहीं करेगी

• LAST UPDATED : May 13, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज), Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बागी विधायकों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बागी विधायकों ने जनता की भावना का सम्मान नहीं किया जिसके लिए जनता उन्हे कभी माफ नहीं करेगी।

बागी विधायको पर फिर भड़के सीएम सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद शर्मा, डाडासीबा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में बैठकें कीं। इस बीच सीएम सुक्खू ने कहा कि बागी विधायकों को सम्मान की नहीं बल्कि बीजेपी का सामान की जरूरत है। उन्होंने जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं किया, जिसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

सीएम सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना

इस बीच सीएम सुक्खू ने भाजपा पर जमके निशाना साधा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने धन-बल के आधार पर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश की। भाजपा के नेताओं के सपने चकनाचूर हो जायेंगे। आपदा के वक्त न तो केंद्र सरकार को और न ही भाजपा के लोकसभा सदस्यों को राज्य की जनता की परवाह थी।

ये भी पढ़ें-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox