Saturday, July 27, 2024
HomeबॉलीवुडShilpa Shetty: मां बगलामुखी के दरबार पहुंची एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, सुख शांति...

Shilpa Shetty: मां बगलामुखी के दरबार पहुंची एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, सुख शांति के लिए करवाया हवन

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज), Shilpa Shetty: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं। यहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी का आशीर्वाद लिया और  सुख-शांति के लिए हवन भी करवाया। इन दिनों शिल्पा शेट्टी लगातार देश के अलग अलग धार्मिक स्थलों में नजर आ रही हैं।

मां बगलामुखी के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी

जब शिल्पा शेट्टी मंदिर पहुंचीं तो मुख्य आचार्य दिनेश रत्न और माता राज कुमारी उन्हें मंदिर ले गईं और मां बगलामुखी के दर्शन कराए और पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने पुजारी से मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन की ओर से शिल्पा शेट्टी को माता की चुनरी और स्वरूप भेंट किया गया। जैसे ही शिल्पा शेट्टी को मंदिर परिसर में देखा गया, उनके प्रशंसक इकट्ठा हो गए। हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए बेताब नजर आया।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular