होम / Divya Bharti Birthday: 90 के दशक की सफल अभिनेत्री ने दी थी सारी हिट फिल्म्स

Divya Bharti Birthday: 90 के दशक की सफल अभिनेत्री ने दी थी सारी हिट फिल्म्स

• LAST UPDATED : February 25, 2022

इंडिया न्यूज़, मुंबई:

Divya Bharti Birthday बॉलीवुड में दिव्या भारती को 90 के दशक में सफलता की गारंटी माना जाता था। दिखने में आकर्षक और दमदार एक्टिंग ने अभिनेत्री को रातो रात स्टार बना दिया। दिव्या अपने समय की सबसे युवा अभिनेत्री थीं। उन्होंने मुख्य तौर पर बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम किया। दिव्या भारती सबसे काम उम्र की अभिनेत्री थी जिसने इतनी जल्दी बॉलीवुड जैसी बड़ी इंडस्ट्री में नाम बना लिया था।

दिव्या भारती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तमिल और तेलुगु फिल्मों से की थी। दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। Divya Bharti Birthday उनके पिता का नाम ओम प्रकाश भारती और माता का नाम मीता भारती है। दिव्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मानेकजी कॉपर हाई स्कूल में हुई थी। दिव्या भारती ने 10 मई 1992 को फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। शादी के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलकर सना नाडियाडवाला कर लिया था।

14 साल की उम्र में की थी पहली फिल्म (Divya Bharti Birthday)

Divya Bharti Birthday

14 साल की छोटी सी उम्र में दिव्या ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था। इसके बाद साल 1990 में 16 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से डेब्यू किया। ये एक तेलुगु फिल्म थी। साल 1992 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘विश्वात्मा’ से उन्हें बहुत ही जबड़ी सफलता मिली, जिसके बाद उनका नाम बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हो गया।

इस फिल्म के बाद दिव्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने इस फिल्म के बाद कई और सफल फिल्मों में काम किया, जैसे- शोला और शबनम, दीवाना। महज तीन साल के छोटे से करियर में ही दिव्या भारती ने 20 फिल्में कर ली थीं। इसके अलावा दिव्या भारती ने 90 के आस-पास फिल्में साइन कर ली थीं लेकिन अचानक दिव्या भारती की मौत हो गई थी। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती अपने घर की 5वें फ्लोर की बालकनी से गिर गई थीं।

Divya Bharti Birthday

Read More:  Janhvi Kapoor Shares Pic of Sridevi on Her Death Anniversary जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

Read More : Apaharan Season 2 Teaser: और मजेदार और थ्रिलर होगा सीजन 2

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox