Monday, May 20, 2024
HomeबॉलीवुडSuhani Bhatnagar Dies: 'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट का हुआ निधन, दवा...

Suhani Bhatnagar Dies: ‘दंगल’ की छोटी बबीता फोगाट का हुआ निधन, दवा के कारण गई जान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Suhani Bhatnagar Dies: बॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद ही बुरी खबर  सामने आई है। आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट के नाम से चर्चा बटोरने वाली कलाकार सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। 19 साल की उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

दवा के कारण गई जान

बता दें कि एक्ट्रेस सुहानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। एम्स में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी वो ठीक नहीं हो सकी और सुहानी का निधन हो गया। सुहानी के अचानक निधन  से बॉलीवुड़ गलियारों में मातम छाया हुआ है। उनके फैंस इस खबर से सदमे में है। फिल्म दंगल में उनकी कलाकारी फैंस को काफी पसंद आई थी। इस खबर से फैंस सदमे में है। सुहानी का एक लंबी बीमारी के कारण निधन हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उनकी कुछ दवाई चल रही थी। इन दवाइयों से सुहानी के शरीर में गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिल रहे थे। सुहानी के शरीर में धीरे-धीरे पानी भरता जा रहा था। जिसका ही इलाज चल रहा था लेकिन वो ठीक नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते ही एक्ट्रेस का विधन हो गया

Also read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular