Mehak Chandel: Miss England 2024 के फाइनल में हिमाचल की बेटी, जानें कौन हैं महक चन्देल

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Mehak Chandel: हिमाचल प्रदेश की बेटी महक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 के फिनाले में अपनी जगह बना ली है। महक मूल रूप से ऊना जिले के चिंतपूर्णी इलाके की रहने वाली हैं। मिस इंग्लैंड 2024 का फाइनल 16-17 मई को लंदन में आयोजित होने जा रहा है।

मिस इंग्लैंड 2024 के फिनाले में पहुंची महक चंदेल

इस साल मिस इंग्लैंड 2024 में इंग्लैंड से करीब 8000 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कई राउंड के बाद अब मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल में कुल 40 सुंदरियों का चयन हुआ। इनमें महक चंदेल ने भी अपनी जगह बनाई है।

कौन हैं महक चंदेल

मिली जानकारी के मुताबिक महक के पिता अनिल चंदेल लंदन में बिजनेसमैन हैं। उनकी मां इंद्रपाल ओहरी चंदेल लंदन के एक कॉलेज में मेथ्स की प्रोफेसर हैं। वह कई सोशल सर्विस से भी जुड़ी हैं। 21 वर्षीय महक चंदेल का जन्म लंदन के साउथ हॉल में हुआ था। महक क्रिमिनोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुकी हैं। इस समय वह स्कूली बच्चों के लिए काम करने वाली एक संस्था के साथ काम कर रही हैं।

सोशल सर्विस से है खास लगाव

मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाने वाली महक चंदेल की समाज सेवा में गहरी रुचि है। उनका मानना ​​है कि सुंदरता बाहरी दिखावे के अलावा विचारों में भी होनी चाहिए। सुंदरता का उपयोग सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में किया जाना चाहिए। वह फिलहाल कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने एक अभियान भी शुरू किया है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago