India News Himachal (इंडिया न्यूज), Shilpa Shetty: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं। यहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी का आशीर्वाद लिया और सुख-शांति के लिए हवन भी करवाया। इन दिनों शिल्पा शेट्टी लगातार देश के अलग अलग धार्मिक स्थलों में नजर आ रही हैं।
जब शिल्पा शेट्टी मंदिर पहुंचीं तो मुख्य आचार्य दिनेश रत्न और माता राज कुमारी उन्हें मंदिर ले गईं और मां बगलामुखी के दर्शन कराए और पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने पुजारी से मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन की ओर से शिल्पा शेट्टी को माता की चुनरी और स्वरूप भेंट किया गया। जैसे ही शिल्पा शेट्टी को मंदिर परिसर में देखा गया, उनके प्रशंसक इकट्ठा हो गए। हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए बेताब नजर आया।
ये भी पढ़ें-
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…