Monday, May 20, 2024
HomeTrendingSidhu Moose Wala: क्या सिद्धू मूसेवाला की मां ने जुड़वा बच्चों को...

Sidhu Moose Wala: क्या सिद्धू मूसेवाला की मां ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म? पिता ने बताया सच

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh Sidhu Moose Wala: हाल ही में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस को खुशखबरी सुनने को मिली। खबर आई कि उनकी मां प्रेग्नेंट हैं। 58 साल की उम्र में चरण कौर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चरण कौर ने प्रेग्नेंसी के लिए आईवीएफ की मदद ली है। अब सोशल मीडिया पर चरण कौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आ रही हैं।

मूसेवाला के पिता की प्रतिक्रिया

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि, फैंस का हम आभार व्यक्त करते है कि उन्हें हमारी खुशी से खुशी मिलती है। लेकिन इस बीच मेरे परिवार को लेकर कुछ अफवाह उड़ रही है। जोकि ऐसा कुछ नहीं है। जो भी होगा आपको पता ही चल जाएगा। सिद्धू मूसेवाला के पिता की इस प्रतिक्रिया के बाद उम्मीद है कि अफवाहों पर विराम लग जाएगा। सिद्धू के प्रशंसक जल्द ही खुशखबरी सुनने की उम्मीद कर रहे हैं। मूसेवाला परिवार में हंसी-मजाक को लेकर हर कोई बेहद उत्साहित है।

Also Read: Himachal Politics: बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई…

मूसेवाला की माँ के जुड़वाँ बच्चे थे?

सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है कि मूसेवाला की मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है । ये सभी खबरें अपवाह है।

सिद्धू मूसेवाला आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 29 मई 2022 को दिनदहाड़े मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शूटरों ने गायक की कार को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग की। पोस्टमार्टम में सिद्धू के शरीर पर गोलियों के 24 निशान पाए गए। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग ने ली थी. अपने इकलौते बेटे सिद्धू की मौत से उनके माता-पिता को गहरा सदमा लगा। अभी तक परिवार अपने लाडले को खोने के गम से उबर नहीं पाया है।

Also Read: Himachal Politics: बागी विधायकों के मामले पर SC में टली सुनवाई,…

सिद्धू के निधन को बीत चुके दो साल

सिद्धू के निधन को दो साल बीत चुके हैं, लेकिन वह आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। मूसेवाला फैन क्लब अपने पसंदीदा स्टार की याद में पोस्ट करता रहता है। सिद्धू मूसेवाला ने अपनी आवाज से देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बनाई थी। उनके गानों के व्यूज लाखों में हैं. सिद्धू का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। गायक को कम उम्र में ही प्रसिद्धि मिल गई। उन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का विवादित गायक भी कहा जाता था. उन पर गानों के जरिए बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था।

Also Read:  Bilaspur News: बिलासपुर में कुत्तों का आतंक! कुछ ही घंटों में…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular