Monday, May 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशWeather Update: हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानिए...

Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Weather Update: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और भारी बर्फबारी की संभावना है। IMD की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो 13 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। साथ ही, विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव 14 मार्च तक बना रह सकता है। अनुमान है कि 15 मार्च तक मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

इन जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, भटियात, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, करसोग, सरकाघाट, सुंदरनगर, नालदेहरा, कुफरी और चायल जैसे क्षेत्रों को संभावित ओलावृष्टि के लिए अलर्ट पर रखा गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार शाम से भारी बारिश और आंधी चल रही है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते पूरे क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है।

इन जिलों में मौसम का हाल

शिमला        14°

सुंदरनगर      9°

कांगड़ा        9.4°

केलांग         4.2°

चंबा          10.1°

कुफरी        6.3°

ये भी पढ़ें- Himachal Politics: बागी विधायकों के मामले पर SC में टली सुनवाई, अब इस डेट पर होगी पेशी

ये भी पढ़ें-Shark Tank: जानें कौन है Ankush Barjata? हिमाचल के छोटे से गांव से शुरू किया था बिजनेस, अब Shark Tank में की 75 लाख…

ये भी पढ़ें-Lieutenant Inayat Vats: 20 साल पहले शहीद हुए पिता..अब बेटी ने निभाया फर्ज, सेना में हुई शामिल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular