Friday, May 17, 2024
HomeTrendingVideo: नमस्कार! एलन मस्क के रोबोट ने किया कमाल, कर रहा इंसानों...

Video: नमस्कार! एलन मस्क के रोबोट ने किया कमाल, कर रहा इंसानों की तरह काम, वीडियो वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Video: एलन मस्क के Humanoid Robo ने कमाल कर दिया है। Humanoid Robot टेस्ला ऑप्टिमस अब इंसानों की तरह काम कर रहा है। इस रोबोट के सेकेंड जेनरेशन को पिछले साल ही लॉंचकिया था। जोकि अब इंप्रूव्ड लर्निंग एक्सपीरियंस के साथ काम कर रहा है। दरअसल एलन मस्क ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में रोबोट इंसानों की तरह काम करना नजर आ रहा है। 31 सेकेंड के इस वीडियो में Tesla Optimus एक टी-शर्ट की तह लगाता नजर आ रहा है। साथ ही इस वीडियो में अन्य रोबोट भी दिखाई दे रहे है।

 

Optimus Gen-2 की क्या हैं खासियत?

ऑप्टिमस से पहले एलन मस्क ने ह्यूमनॉइड रोबोट बनाया था, जिसे सितंबर 2022 में लॉंच किया गया। इसके बाद एलन मस्क ने Tesla Optimus का पहला जेनरेशन मार्च 2023 में लॉन्च किया। वहीं अब नए इंप्रूव्ड ऑप्टिमस के दूसरे जेनरेशन को दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया। इस रोबोट में AI ट्रेनिंग डेटा भी फीड किया गया है। जिसके चलते ही यह रोबोट कार्य करता है।

Also Read: Raipur News: गोविंदनगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, तीन लोगों पर किया हमला, जानें क्या हैं पूरा मामला

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular