Monday, May 20, 2024
HomeLok Sabha Chunav 2024Himachal Lok Sabha Election: कांग्रेस पर हमला करने हुए जेपी नड्डा ने...

Himachal Lok Sabha Election: कांग्रेस पर हमला करने हुए जेपी नड्डा ने कहा, ‘सोनिया के लिए श्रीराम काल्पनिक’

Himachal Lok Sabha Election: कांग्रेस पर हमला करने हुए जेपी नड्डा ने कहा, 'सोनिया के लिए श्रीराम काल्पनिक'

- Advertisement -

 India News HP (इंडिया न्यूज़),  Himachal Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में रैलियों का दौर जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बुधवार 8 मई को अपनी कर्मभूमि बिलासपुर का दौरा किया। यहां उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने अपने गृह जिले बिलासपुर के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को जिताने की अपील की।

मां नयना देवी जी को प्रणाम करता हूं- जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं मां नैना देवी जी को नमन करता हूं। हमारे कार्यकर्ता चुनाव में बहुत मेहनत कर रहे हैं। भाजपा ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया है। कार्यकर्ताओं को लेकर नड्डा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को याद रखना चाहिए कि भाजपा वही पार्टी है जिसने अनुच्छेद 370 को हटाया, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई और भारत में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ट्रिपल तलाक को खत्म किया।

Also Read- Himachal News: मटियाना में जमीन विवाद में चली गोली, तीन घायल

कांग्रेस पार्टी राम और सनातन विरोधी- जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राम और सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी पार्टी है। सोनिया गांधी के लिए श्री राम सिर्फ काल्पनिक हैं। उन्होंने राज्य की सुखू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने हिम केयर के लिए 50 करोड़ भी नहीं दिए हैं। कांग्रेस ने यहां विकास का एक भी पत्थर नहीं लगाया है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने राम मंदिर मामले को कोर्ट में लटकाने का काम किया। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि राहुल संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन खुद उसे पढ़ते नहीं हैं। हमें सभी सीटें जीतनी हैं।

Also Read- Weather Update: नेरी में सीजन का सबसे गर्म दिन, अब एक…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular