Sunday, June 2, 2024
Homeपॉलिटिक्सHimachal Pradesh: कांग्रेस के इस नेता ने किया मंत्री बनने से इनकार,...

Himachal Pradesh: कांग्रेस के इस नेता ने किया मंत्री बनने से इनकार, कहा- मैं विधायक ही अच्छा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh: विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम सुक्खू ने  सुधीर शर्मा के मंत्री बनने के इशारे दिए थे। सीएम सुक्खू  ने कहा था कि भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है किसी को नहीं पता। हालांकि विधायक सुधीर शर्मा ने मंत्री बनने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम को किसी और को मंत्रिमंडल में एडजस्ट करना चाहिए।

सीएम सुक्खू ने दिए थे संकेत

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र के बीच सीएम सुक्खू ने पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को दोबारा मंत्री बनाने के संकेत दिए थे। सीएम सुक्खू ने कहा था कि, भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है किसी को नहीं पता। विधानसभा सत्र के बीच विपक्ष ने सवाल किया था कि सुधीर सिंह मंत्री कब बनेंगे? जिस पर सीएम सुक्खू ने जवाब दिया था।

विधायक सुधीर शर्मा ने मंत्री बनने से किया इनकार

विधान सभा में सीएम सुक्खू के इस बयान के बाद अब कांग्रेस विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच उन्होंने मंत्री बनने की बात पर साफ इनकार कर दियी है। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को 14 महीने का वक्त पूरा हो गया है। जब किसी को भूख लगी होती है, उसे तभी खाना देना जरूरी होता है। मार्च के पहले हफ्ते में लोकसभा चुनाव आ जाएंगे। चुनाव के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकेगा। यह भविष्य ही बताएगा कि स्थिति क्या बनेगी। सीएम को किसी और को मंत्रिमंडल में एडजस्ट करना चाहिए। वे विधायक हैं और विधायक के तौर पर ही काम करते हैं।

खाली है एक पद

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट में मंत्री पद का एक पद अभी भी खाली है। हिमाचल में मंत्री को CM सुक्खु को मिलाकर कुल 12 मंत्री पद हैं। लेकिन इस वक्त सीएम सुक्खू के मंत्रीमंडल में केवल 11 ही सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें-World: अमेरिका और रूस बीच छिड़ी जुबानी जंग! बाइडेन ने पुतिन…

ये भी पढ़ें-Kidney Tumor: पेट के निचले हिस्से में दर्द? कहीं आपकी किडनी…

ये भी पढ़ें-USA: व्हाइट हाउस से निकाला गया राष्ट्रपति का डॉग, काट-काटकर कर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular