Thursday, May 9, 2024
Homeधर्मBudhwar ke Upay: बुधवार को करने चाहिए ये 5 उपाय, करियर...

Budhwar ke Upay: बुधवार को करने चाहिए ये 5 उपाय, करियर के लिए फायदेमंद रहेगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Budhwar ke Upay: बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय बप्पा और लाल किताब के अनुसार मां दुर्गा को समर्पित है लेकिन इसके देवता बुध कहलाते है। बुध ग्रह के नाम से ही बुधवार का नाम पड़ा है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है वो इस दिन बुधवार के दिन कुछ उपायों को जरूर करें। बुध की स्थिति सही नहीं होने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन करियर और कारोबार में उन्नती के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं कारोबार में फायदे के लिए किन जाने वाले उपायों के बारे में…

बुधवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी तरह का कष्ट नहीं रहेगा।

बुधवार को करें इस चीज का दान

इस दिन हरी मूंग की दाल का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करने से बप्पा की कृपा बरसती है। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है

बुधवार को करें यह पाठ

आर्थिक समस्याओं से कर्ज से परेशान हैं तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना शुरू करें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है ।

गणेश को अर्पित करें ये चीज

हर बुधवार के दिन बप्पा को शमी पत्ता और दुर्वा भेंट करें। शमी पत्ता के अलावा दूर्वा अर्पित भी कर सकते हैं। 21 दूर्वा की गांठें गणेशजी के मस्तक पर चढ़ाई जाती हैं। इससे बप्पा जल्दी प्रसन्न होंगे।

Also Read: Joe Biden: गाजा पर बात करते-करते अमेरिका के राष्ट्रपति ने ऐसे…

गाय को खिलाएं ये चीज

इस दिन गाय को हरी घास या पालक साग अवश्य खिलाना । ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन ध्यान रखें कि गाय को घास और हरा पालक आप कम से कम तीन महीने तक अवश्य खिलाएं, ये उपाय करने से जीवन के सभी कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।

बुध मंत्रों का करें जप

इस दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। बुध के इन मंत्रों का जप करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। ध्यान रहे कि बुध मंक्ष का जप 14 बार ही करें।

ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:

बुधवार को दें गिफ्ट

इस दिन बहन और भांजी को गिफ्ट देना शुभ माना जाता है। अगर बहन बड़ी है तो सबसे पहले उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और फिर उपहार दें। ऐसा करने से व्यापार, में उन्नति होती है

बुधवार और बुध के उपाय

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
हरी मूंग की दाल का दान करें
ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें
गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें
गाय को हरी घास खिलाएं
बुध मंत्रों का जप करें

Also Read:  राज्यसभा में कांग्रेस की हार के बाद बाकी है बड़ा खेला?…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular