Monday, May 20, 2024
Homeधर्मBhagwan Vishnu: गुरुवार के दिन क्यों पूजे जाते हैं विष्णु देव, जानें...

Bhagwan Vishnu: गुरुवार के दिन क्यों पूजे जाते हैं विष्णु देव, जानें इसके पीछे की कहानी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Bhagwan Vishnu: हिंदू धर्म में गुरुवार यानी Thursday के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। यदि कोई भी भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करता है तो उनकी हर इच्छा पूरी होती है। लेकिन आखिर गुरूवार के दिन विष्णु देव की पूजा क्यों की जाती है। आज इसी के बारे में जानेंगे।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, मान्यता है कि पक्षियों में विशिष्ट गरुड़ देव ने गुरुवार के दिन ही विष्णु जी को खुश करने के लिए उनकी अराधना की थी। इन दिन उनपर विष्णु जी की कृपा बनी थी। उसी दिन से ही गुरुवार का दिन विष्णु देव के लिए शुभ माने जाने लगा।

हिंदू धर्म में हर दिन की अपनी अलग खासियत है। हर दिन किसी न किसी देवी देवता को पूजा जाता है। इसलिए गुरूवार के दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन यानी गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। पीला रंग और गुरुवार का दिन दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पीले रंग के कपडे पहनने से भगवान विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।

  • पीले रंग के कपड़े पहने के फायदे
  • गुरूवार के दिन पहने पीले रंग के कपड़े
  • नारंगी रंग के कपड़े भी कर सकते धारण

विष्णु जी की इस विधि से करें पूजा

मान्यता है कि इस दिन पीले रंग का महत्व है। हमें गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग है। इस दिन सत्यनारायण की कथा करनी चाहिए साथ ही कथा सुननी चाहिए बृहस्‍पतिवार के दिन सूर्योदय से पहले उठें। स्नान करके पीले रंग के कपड़े धारण करें। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। पूजा घर में श्रीहरि विष्‍णु की मूर्ती स्थापित करें। पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को चढ़ाए

Also Read: Budget 2024: वित्त मंत्री कब और कितने बजे पेश करेंगी अंतरिम…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular