Sunday, May 19, 2024
Homeधर्मIskon: इस्कॉन इंडिया के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, वृंदावन...

Iskon: इस्कॉन इंडिया के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, वृंदावन में होगा अंतिम संस्कार

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Iskon: शर्धालुओं के बीच आज शोक की लहर है। इस्कॉन इंडिया के गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष और मान्यवर संत गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन हो गया है। 78 वर्षीय गोस्वामी महाराज का देहावसान आज सुबह देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में हुआ।

गोस्वामी महाराज अस्पताल में थे भर्ती

बीते तीन दिनों से गोस्वामी महाराज का अस्पताल में उपचार चल रहा था। दो मई को उत्तराखंड के दूधली में एक कार्यक्रम के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके फेफड़ों में चोट लगी थी। इस घटना के बाद से ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

वृन्दावन पहुंचाया जाएगा पार्थिव शरीर (Iskon)

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर आज वृंदावन लाया जाएगा। इस्कॉन मंदिर के अनुसार, सुबह 11 बजे से उनके अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे करीब उनकी समाधि इस्कॉन की गोशाला के पास स्थित समाधि स्थल पर दी जाएगी।

लाखों भक्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे है

गोस्वामी महाराज की विदाई में दुनिया भर से उनके लाखों भक्तों के पहुंचने की आशंका है। दिल्ली के ईस्ट कैलाश स्तिथ इस्कॉन मंदिर में भी हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु महाराज के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के सामने भीड़ को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बन गई। अनुमान है कि करीब 2 से 2.5 लाख भक्त उनके अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन भी पहुंच सकते हैं।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular