Monday, May 20, 2024
Homeधर्मNavratri 2024: चैत्र नवरात्रे आज से शुरु, दुल्हन की तरह सजे शक्तिपीठ

Navratri 2024: चैत्र नवरात्रे आज से शुरु, दुल्हन की तरह सजे शक्तिपीठ

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गए। इसी बीच मंदिरों में रोनक भी देखने को मिल रही है। श्रीनयनादेवी मंदिर में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हिमाचल के सभी शक्तिपीठों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

दूर-दूर तक माता के दरबार का यह मनमोहक दृश्य भक्तों के दिलों में प्राकृतिक सौंदर्य की असीम छटा बिखेर रहा है। चैत्र नवरात्र के दौरान पंजाब से आये 15 कारीगरों द्वारा मंदिर को सजाने का काम पिछले तीन दिनों से चल रहा है। माता जी के चैत्र नवरात्र मंगलवार से धूमधाम से शुरू होंगे, वहीं मंदिर न्यास, जिला प्रशासन, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों ने हिमाचल सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे (Navratri 2024)

इस बार भी पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दरबार में नवरात्र पूजन के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. इसके अलावा मंदिर में भक्तों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भजन और रात के खाने की व्यवस्था की गई है। अधिक भीड़ होने पर भक्तों को छोटे-छोटे समूहों में रुक-रुक कर मंदिर भेजा जाएगा और भक्त कतारों में माता जी के दर्शन करेंगे।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular