Monday, May 20, 2024
Homeधर्मShani Dev: 18 मार्च को उदय होंगे शनि देव, इन राशियों पर...

Shani Dev: 18 मार्च को उदय होंगे शनि देव, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव सभी को उनके कर्मों के अनुरूप फल देते हैं। जो अच्छा कर्म करता है उस पर अपनी कृपा बरसाते हैं और जो बुरे कर्म करे उसके ऊपर प्रकोप। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। और जल्द ही उनका उदय होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनि का उदित होना एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।

18 मार्च को उदय होंगे शनि

11 फरवरी से वे कुंभ राशि में अस्त है। अब 18 मार्च को शनि उदित होने जा रहे हैं। शनि के उदय होने के साथ ही कई राशियों के भाग्य खुलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शनि देव इन राशियों पर पैसों का बरसात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि वो कौनसी राशियां हैं जिन पर शनि देव की कृपा छाने वाली है।

इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

  1. तुला राशि

शनि के उदय होने के साथ ही तुला राशि वालों शनि देव की कृपा छाने वाली है। इन राशियों पर पैसों की बरसात होने वाली है। तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने वाला है। करियर में सफलता मिलने वाली है। ऊंचा पद मिलेगा। और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। तुला राशि के लोगों के सारे काम बनने वाले हैं। इन राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलने वाला है। साथ ही विदेश यात्रा का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

2. धनु राशि

शनि के उदय होने के साथ ही धनु राशि के लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इन राशियों के सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

3. वृषभ राशि

शनि के उदय होने पर वृषभ राशि वालों की आय में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है। इन राशि वाले लोगों को व्यापार में फायदा होगा। करियर में उपलब्धि हासिल होगी।

ये भी पढ़ें-Satyapal Malik: CBI की छापेमारी पर भड़के पूर्व राज्यपाल, बोले- तानाशाह…

ये भी पढ़ें-Avalanche in Gulmarg: गुलमार्ग में हिमस्खलन का हाहाकार, 1 विदेशी की…

ये भी पढ़ें-Sugarcane FRP: किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, गन्ना खरीद की कीमत में बढ़ोतरी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular