Sunday, May 19, 2024
HomeWeather UpdateHP Weather : हिमाचल में आसमानी आफत! 44 सड़कें बंद, फलों-सब्जियों के...

HP Weather : हिमाचल में आसमानी आफत! 44 सड़कें बंद, फलों-सब्जियों के दाम बढ़े

मौसम के बदलाव से सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़ गए हैं

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), HP Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार से किसानों व आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 44 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसके अलावा, 15 ट्रांसफार्मर भी खराब हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को कुछ स्थानों पर आंधी और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 4 मई से पश्चिमी विक्षोभ का एक बार फिर सक्रिय होने का अनुमान है, हालांकि इसका असर ज्यादा नहीं रहेगा।

तापमान में भी गिरावट (HP Weather)
बुधवार की रात सुंदरनगर और सोलन में न्यूनतम तापमान शिमला से कम दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 8.1 और सोलन में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में हमीरपुर में 7.8 डिग्री, कल्पा में 7 डिग्री, और मनाली, सोलन व रिकांगपिओ में लगभग 6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

सब्ज़ी और फलों के दाम बढ़े
मौसम के बदलाव से सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। शिमला में सब्जी मंडी से अलग, उपनगरों में बिकने वाली सब्जियों और फलों के दाम 10 से 20 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, किराया और ढुलाई के कारण उन्हें अधिक दाम वसूलना पड़ता है, जिससे ग्राहकों का बजट प्रभावित होता है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular