Monday, May 20, 2024
HomeWeather UpdateWeather Report: भारत के राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी और...

Weather Report: भारत के राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी और हिमस्खलन, जानें आज के मौसम का हाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Weather Report: भारत के विभिन्न हिस्से में इन दिनों मौसम के तेवर बदले हुए हैं। कहीं बारिश और बर्फबारी, तो कहीं गर्मी शुरू हो गई है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्से में अगले सप्ताह एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार के बाद दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा और पंजाब में इसका ज्यादा असर दिखाई दे सकता है।

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, डोडा, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़ और गांदरबल में हिमस्खलन की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। IMD के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से यहां 24 फरवरी और 25 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular