Monday, May 20, 2024
Homeएक्सीडेंटHRTC Accident : हादसे का शिकार हुई बस, दर्जन भर लोग घायल

HRTC Accident : हादसे का शिकार हुई बस, दर्जन भर लोग घायल

HRTC Accident :शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हिमाचल रोडवेज की एक बस एक भीषण हादसे का शिकार हो गई

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), HRTC Accident: बिलासपुर जिले के जुखाला इलाके में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हिमाचल रोडवेज की एक बस एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दर्जन भर लोग बुरी तरह से घायल हुए है ।

पुल से नीचे गिरी बस (HRTC Accident)
शिमला से जंगलबैरी की ओर जा रही यह बस अचानक घ्याणा पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता के लिए सिविल अस्पताल मार्कंडेय में भर्ती कराया गया।

बस को पीछे से लगी थी टक्कर
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बस को किसी ट्रैलर ने पीछे से टक्कर मारी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। जहां तक जान है, हादसे के वक्त बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। पुलिस जल्द ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगा लेगी।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular