Thursday, May 9, 2024
Homeधर्मAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना ही नहीं, इस चीज...

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना ही नहीं, इस चीज को खरीदने पर भी मिलेगा पुण्य

Akshaya Tritiya 2024 : यदि आप सोना नहीं खरीद सकते हैं, तो भी आप कुछ अन्य चीजें खरीदकर इस शुभ दिन का लाभ उठा सकते हैं।

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज), Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई को पड़ रहा है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन यह हर किसी के लिए संभव नहीं होता। यदि आप सोना नहीं खरीद सकते हैं, तो भी आप कुछ अन्य चीजें खरीदकर इस शुभ दिन का लाभ उठा सकते हैं।

सोने के अलावा इन चीज़ों की कर सकते है खरीदारी

कौड़ी: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौड़ी खरीदें। लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें।
चांदी: चांदी का सिक्का, मूर्ति या कोई अन्य सामान खरीदें। चांदी भी सोने की तरह शुभ धातु है।
मिट्टी का घड़ा: घड़ा खरीदकर शरबत बनाकर दान करें। अक्षय तृतीया पर जल दान पुण्यदायी माना जाता है।
जौ: जौ खरीदना सोने की खरीदारी से भी अधिक पुण्यदायी है। जौ को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है।

 इन चीज़ों का क्या है महत्व (Akshaya Tritiya 2024)

कौड़ी: कौड़ी मां लक्ष्मी को प्रिय है। इनकी खरीदारी से धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
चांदी: चांदी ग्रह चंद्रमा का प्रतीक है। चांदी खरीदने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
मिट्टी का घड़ा: मिट्टी का घड़ा ग्रह मंगल का प्रतीक है। घड़ा दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
जौ: जौ दान करने से ग्रह बृहस्पति मजबूत होता है। इससे विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, यदि आप सोना नहीं खरीद सकते हैं, तो भी आप उपरोक्त चीजों की खरीदारी करके इस शुभ दिन का लाभ उठा सकते हैं। इन चीजों की खरीदारी से भी आपको पुण्य प्राप्त होगा और मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular