Wednesday, May 8, 2024
HomeशिमलाHP Crime: हमउम्र ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के...

HP Crime: हमउम्र ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), HP Crime: शिमला से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है , एक नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाकर एफआईआर दर्ज करली है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोते हुए घर आई पीड़िता
शिमला में दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़ने लगे है। आए दिन दुष्कर्म के मामलों की खबर सामने आ रही है। अब एक और मामला सामने आया है, जहाँ अपराधी और पीड़िता दोनों ही नाबालिग है। यह घटना शिमला के झंझिड़ी की है, जहाँ नाबालिग लड़की के सात दुष्कर्मकी वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की मां ने इस अपराध की सूचना पुलिस को दी और मामला दर्ज करवाया। माँ ने जानकार देते हुए बताया, की एक नाबालिक लड़के ने उनकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस आधार पर आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 लगाई है। पुलिस अब अपने आगे की कार्रवाई शुरू कर रही है।

पिछले हफ्ते भी हुई नाबालिग संग दुष्कर्म की घटना
सुचना के अनुसार लड़की रोते हुए अपने घर आई थी और माँ के पूछने पर उसने अपनी माँ को दुष्कर्म होने की बात बताई, जिसके बाद माँ ने सीधा अपराधी के खिलाफ पुलिस के पास FIR कराइ। पुलिस पीड़िता से भी पूछताछ कर रही है।
पिछले हफ्ते ही शिमला में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी।

बच्चियों के लिए शुरू हुए है जागरूकता अभियान
स्थानीय पुलिस यहां के स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चला रही है, ताकि नाबालिक लड़कियां अलर्ट रहे और अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। हालांकि यहाँ के गाँवों में भी दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है, लेकिन गांव में रहने वाली लड़कियां इस बात की सूचना पुलसि को नहीं दे पाती,और बादामी होने के नाम से सामने नहीं आती।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular