Monday, May 20, 2024
HomeTrendingHimachal Rain Alert :हिमाचल में मौसम बना सकता है आफत,IMD ने जारी...

Himachal Rain Alert :हिमाचल में मौसम बना सकता है आफत,IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

- Advertisement -

India News Himachal(इंडिया न्यूज),Himachal Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला वाला है। मौसम विभाग ने 13 से 15 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ईरान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। इतना ही नहीं, दक्षिणी राजस्थान और इससे सटे उत्तरी गुजरात पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे उत्तरी ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर से नम हवाएं उत्तर-पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश पर अगले तीन दिन भारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 13, 14 और 15 अप्रैल को आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। IMD का कहना है कि हिमाचल में 15 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 13, 14 और 15 अप्रैल को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस मौसमी सिस्टम का असर 16 अप्रैल को भी दिखेगा। हालांकि, इसकी तीव्रता कम होगी।

ये भी पढ़ें-

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular