Thursday, May 9, 2024
HomeNationalPresident Droupadi Murmu: 4 मई को हिमाचल दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी...

President Droupadi Murmu: 4 मई को हिमाचल दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा शेड्यूल

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर आएंगी। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में ठहरेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 6 मई को धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा

राष्ट्रपति 4 मई को यहां पहुंचेंगे और 8 मई को नई दिल्ली वापस लौटेंगी। पदभार संभालने के बाद से यह उनकी शिमला की दूसरा दौरा होगा। उनके रहने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर प्रदेश में  प्रशासन भी सतर्क हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के बजाय डोर्नियर विमान से शिमला पहुंचेंगी। द्रौपदी मुर्मू का काफिला टूटू बाजार और संजौली बाजार से गुजरेगा।

इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 मई को हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। उनकी चार दिवसीय यात्रा के दौरान गेयटी थिएटर में उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया जाएगा। वह ‘रिट्रीट’ में राजधानी शहर के प्रमुख नागरिकों के लिए “एट होम” की मेजबानी भी करेंगी। इस बीच राष्ट्रपति मुर्मू शहर जाने माने लोगों से मुलाकात करेंगी। इसले अलावा राष्ट्रपति मुर्मू वाटर कैचमेंट रेस्ट हाउस का दौरा करेंगी। इस बीच राष्ट्रपति मुर्मू शिमला के प्रसिद्ध तारा देवी मंदिर भी जाएंगी।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular