Wednesday, May 8, 2024
Homeपर्यटनTourism: भारत में सबसे साफ हवा वाला गांव बना टूरिस्ट के लिए...

Tourism: भारत में सबसे साफ हवा वाला गांव बना टूरिस्ट के लिए जन्नत

11,000 फीट की ऊंचाई पर बसा भारत का आखिरी गांव, बर्फ से ढकी सफेद पहाड़ियों से घिरा हुआ है, साल भर ठंडा मौसम रहता है

- Advertisement -

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Tourism: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा चितकुल गांव अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। 11,000 फीट की ऊंचाई पर बसा यह गांव भारत-चीन सीमा पर स्थित है और इसे भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है।

हिमाचल प्रदेश का आखिरी गांव

चितकुल की हवा देश भर में सबसे साफ है, क्योंकि यहां वाहनों की संख्या कम है और प्रदूषण नहीं होता है। यहां पहुंचने में सर्दियों में मुश्किल आती है क्योंकि बर्फ से रास्ते बंद हो जाते हैं। 11,000 फीट की ऊंचाई पर बसा भारत का आखिरी गांव, बर्फ से ढकी सफेद पहाड़ियों से घिरा हुआ है, साल भर ठंडा मौसम रहता है और सर्दियों में तापमान -15 डिग्री तक जाता है।

पहुंचने में होती है मुश्किल

यहां पहुंचना आसान नहीं है, क्योंकि खतरनाक पहाड़ों को काटकर बनाई गई सड़क के साथ गहरी खाई भी है। लेकिन जो लोग इस मुश्किल यात्रा को तय करते हैं, उन्हें स्वर्ग जैसा नजारा देखने को मिलता है। चितकुल गांव बर्फ से ढकी सफेद पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां का मौसम साल भर ठंडा रहता है।
सर्दियों में तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, जिसके कारण यहां के लोगों को पूरे साल के लिए सामान स्टोर करना पड़ता है।

साधारण जीवन जीते है यहां के लोग

गांव में 1000 से अधिक लोग रहते हैं, जो सभी पढ़े-लिखे हैं और खेतीबाड़ी उनका मुख्य व्यवसाय है। हालांकि, अब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं, जिससे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। गांव में होटल, होमस्टे और नदी के किनारे टेंट सिटी भी खुल गए हैं।
लेकिन जो लोग इस मौसम में यहां आते हैं, उन्हें बर्फ से ढके पहाड़ों और शांत वातावरण का अद्भुत अनुभव होता है।

Also Read : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular